करोना पीपीई किट का दुरुपयोग
हम भारतीयों के पास हर चीज का जुगाड़ है और हम हमेशा अपने अजीबोगरीब तरीकों से नए-नए जुगाड़ लगाते रहते हैं।इसी क्रम में आप ऊपर दिए फोटो में देख सकते हैं कि किस प्रकार किसानों ने पंछियों को भगाने वाला पुतला पीपी किट से तैयार किया है।
करोना काल में पीपीई किट का ऐसा उपयोग दुनिया में शायद ही किसी देश में हुआ हो।
इसे देखकर अन्यास ही मन से दबी सी मुस्कान निकल आती हैं।
और एक ही वाक्य मुंह से निकलता है मेरा हिंदुस्तान महान यहां कुछ भी हो सकता है।
एक बात और है कि हिंदुस्तान ने पीपी किट बनाने में जो महारथ इतने कम समय में हासिल किया है वह भी प्रशंसा के लायक है। एक देश जो कभी पीपीई किट इंपोर्ट करता था आज उसका एक्सपोर्टर बना हुआ है।
कभी-कभी मैं सोचता हूं कि हम क्यों इतने लंबे समय तक इन छोटी-छोटी चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर थे? अब तो बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। इस बात से कुछ लोग नाराज भी हो सकते हैं कुछ बहुत खुश हुए कुछ राजनीति चलाने चमकाने में भी आगे आ जाएंगे, मैं तो यही कहूंगा देर आए दुरुस्त आए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें